भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद’ (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रथम-टर्म की परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैरी अराथून ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है।
आईसीएसई की परीक्षा पिछले साल 29 नवंबर से हुई थी
उन्होंने कहा, ‘‘परिषद की वेबसाइट पर, उसके करियर पोर्टल पर लॉग-इन करके और एसएमएस के जरिए परिणाम देखा जा सकता है।’’ आईसीएसई की परीक्षा पिछले साल 29 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुई थी, जबकि आईएससी की परीक्षा 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।
पहले सेमेस्टर की परीक्षा प्रत्यक्ष तरीके से आयोजित की थी
परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की गईं और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले साल बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के बाद शैक्षणिक सत्र को दो टर्म में विभाजित किया गया था और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का उपयोग करके परिणामों की घोषणा की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी सत्र को दो चरणों में विभाजित किया था और पहले सेमेस्टर की परीक्षा प्रत्यक्ष तरीके से आयोजित की थी। अभी नतीजों की घोषणा नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



