कोलकाता से मुंबई जा रही जेट एयरवेज के विमान में सवार एक यात्री को सीआईएसएफ ने कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। यह यात्री अपने दोस्त से फोन पर बात कर बता रहा था कि इस विमान में आतंकी सवार हैं और प्लेन को उड़ाने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री की पहचान जे पोद्दार के नाम से हुई है।
जानकारी के अनुसार इस यात्री के साथ बैठे यात्री ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना था। जिसके बाद उनसे क्रू को बुलाया। क्रू ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी और तुरंत प्लेन को वापस पार्किंग में लाया गया।
ये विमान टेक ऑफ होने ही वाला था जब इस मैसेज वाले की जानकारी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
ये घटना जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 472 में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8:30 की है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पोद्दार के बारे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि पोद्दार फोन पर किससे बात कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App







