देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एन वी रमन्ना सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई को लेकर अभी पक्ष में नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई को लेकर सीजेआई से अनुरोध किया था। इसपर सीजेआई ने कहा कि कोरोना का ओमीक्रॉन वेरिएंट ‘साइलेंट किलर’ है और इससे उबरने में लंबा वक्त लगता है।
विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कोर्ट में लोगों की मौजूदगी में मुकदमों की सुनवाई पूरी तरह शुरू करने का अनुरोध किया। सीजेआई ने कहा कि अब संक्रमण के मामलों में 15,000 की वृद्धि हुई है। विकास सिंह ने कहा, ‘‘यह ओमीक्रॉन वेरिएंट है, यह पहले के मुकाबले हल्का ओमीक्रॉन वेरिएंटहै।’’
ओमीक्रोन के नए मामलों में आ रही गिरावट, WHO ने सब-वेरिएंट BA.2 को लेकर दी चेतावनी
बहरहाल, सीजेआई ने कहा कि वह पहली लहर के दौरान चार दिनों में स्वस्थ हो गए थे लेकिन तीसरी लहर में स्वस्थ होने में लंबा वक्त लग रहा है। सीजेआई रमण ने कहा, ‘‘यह साइलेंट किलर है….मैं पहली लहर में संक्रमित हुआ था लेकिन चार दिनों में उबर गया था लेकिन अब इस लहर में 25 दिन हो गए हैं और मैं अब भी इससे उबर नहीं पा रहा हूं।’’
एससीबीए अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस संबंध में आप दुर्भाग्यशाली रहे हैं लेकिन लोग उबर रहे हैं।’’ इस पर सीजेआई ने कहा, ‘‘हम देखेंगे।’’ ओमीक्रॉन के शुरूआती मामले पहली बार नवंबर 2021 में बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका से आए थे। तब तक यह वेरिएंट दुनिया भर के कई देशो में तेजी से फैल चुका है और डेल्टा जैसे अन्य वेरिएंट्स पर हावी हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



