कांग्रेस ने हाल में पार्टी छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ”जलवायु परिवर्तन” हो गया है और वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ”वफादार सिपाही” बन गए हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने टि्वटर पर आजाद का एक वीडियो साझा करते हुए यह टिप्पणी की। इस वीडियो में आजाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं लेकिन राहुल गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली नहीं देते।
जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “जलवायु परिवर्तन हो गया है और अब ये जनाब भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं।”
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद 26 अगस्त को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’।


Download Android App
Download iOS App



