CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचकर अपनी मां और रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
Highlights
- CM Yogi पहुंचे ऋषिकेश AIIMS
- अपनी मां व रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का जाना हाल
- CM Yogi की मां की तबियत हुई खराब
CM Yogi पहुंचे ऋषिकेश AIIMS
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपनी मां से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। सीएम योगी ने एम्स के चिकित्सकों को रुद्रप्रयाग हादसे के सभी घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए।
CM Yogi की मां की तबियत हुई खराब
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को कुछ दिन पहले आंखों में परेशानी हुई थी, इसके बाद उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और संबंधित टेस्ट किए। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
रुद्रप्रयाग में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 14 लोगों के मारे जाने और 12 लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को रुद्रप्रयाग प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए थे। बता दें इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
सीएम पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि गुरुग्राम से एक बस तुंगनाथ जा रही थी। इसमें 26 लोग सवार थे। शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैतोली के पास बस हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते 10 लोगों की मौके पर और चार की बाद में मौत हो गई थी।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





