Coal Scam: अभिषेक बनर्जी का शाह पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं झुकूंगा नहीं, जरूरत पडे़ तो 30 बार….

Summary :

कथित कोयला चोरी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी

 कथित कोयला चोरी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया है तो वह उन्हें सलाखों के पीछे डाल दें।
 मैं 30 बार पूछताछ का सामना करने के लिए तैयार हूं- बनर्जी
बनर्जी ने कहा कि वह धमकियों और केंद्रीय एजेंसी द्वारा समन जारी किए जाने से नहीं डरेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़ी, तो मैं 30 बार पूछताछ का सामना करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं भाजपा के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा। मैंने राष्ट्रध्वज के मामले पर उनके (शाह के) बेटे पर निशाना साधा, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे डराने के लिए ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) का इस्तेमाल किया जा सकता है।’’
Shah misleading Matuas on citizenship issue: Abhishek Banerjee - The Week
तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया…..
केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एक वीडियो क्लिप में भारत द्वारा पाकिस्तान को एक रोमांचक क्रिकेट मैच में हराने के बाद राष्ट्रीय ध्वज लहराने के प्रस्ताव को ठुकराते हुए प्रतीत हुए। दुबई में एशिया कप मुकाबले के 28 अगस्त को हुए इस मैच की क्लिप ने विवाद खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह साबित करें कि मैंने कुछ गलत किया है और मुझे सलाखों के पीछे डाल दें।तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि देश के गृह मंत्री का केवल एक ही काम है – ‘‘विपक्षी दलों की निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करना।’’

Desk Team