वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओमान के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत उसके साथ तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) पर विचार कर सकता है।
हम जीसीसी क्षेत्र और भारत के बीच व्यापक समझौता करना चाहते
गोयल ने कहा कि व्यापक व्यापार समझौते के लिए भारत की खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ बातचीत चल रही है। जीसीसी खाड़ी क्षेत्र के छह देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का संघ है। मंत्री ने कहा, ‘‘हम ओमान के साथ तरजीही व्यापार समझौता करने के जरिये शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि हम जीसीसी क्षेत्र और भारत के बीच व्यापक समझौता करना चाहते हैं और इसपर बातचीत जारी है।’’
भारत-ओमान व्यापार परिषद की बैठक में…
पीटीए में कारोबारी साझेदार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क घटाते हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 2020-21 में 5.4 अरब डॉलर था जो 2021-22 में बढ़कर 9.94 अरब डॉलर हो गया। भारत-ओमान व्यापार परिषद की बैठक में ओमान के वाणिज्य, उद्योग एवं निवेश संवर्धन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने भारतीय कारोबारियों को संभावनाएं तलाशने के लिए अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया। यूसुफ भारत आए 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



