हार की आशंका से बौखलाई कांग्रेस ने बंटवारे की राजनीति अपनाई : भाजपा

Summary :

भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस के नेता लगातार PM की जाति, उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे। अब विधानसभा चुनाव में वह जातिवाद का जहर घोल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं के कथित वीडियो को लेकर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव में हार को देखकर बौखला गई है और बंटवारे की राजनीति को अपना रही है। भाजपा के मीडिया सेंटर में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातीचत के दौरान पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा व सांसद जी.वी एल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दोनों ने कांग्रेस नेताओं सी.पी जोशी, नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के सामने आए कथित वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हार चुकी है। वह 90 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर हार मानने के बाद 10 प्रतिशत सीटों पर लड़ाई लड़ रही है।

 GVL Narasimha Rao

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश और देश में बंटवारे की राजनीति चल रही है। पार्टी समाज को बांटने में लगी है। जातिवाद का जहर घोल रही है। बंद कमरों में मुस्लिमों को लुभाया जाता है। साथ ही उनसे कहा जाता है कि अगर 90 प्रतिशत मुस्लिमों ने वोट नहीं दिए तो कांग्रेस का नुकसान हो जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री की जाति, उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे। अब विधानसभा चुनाव में वह जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस के इन नेताओं को निष्कासित करने की मांग की है।

भाजपा नेताओं ने कमलनाथ पर घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ को लगातार राहुल गांधी का संरक्षण था जिसके चलते बड़े पैमाने पर घोटाले किए गए।

राहुल की फटकार के बाद सीपी जोशी ने जताया खेद

Desk Team