महापरिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर को किया याद, कांग्रेस और AAP ने कहा- बाबा साहब का सपना करेंगे साकार

Summary :

भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस और आप ने कहा बाबा साहेब का सपना अभी दूर है, वो उनका सपना साकार करेंगे।

भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा बाबा साहेब का सपना अभी दूर है, वो उनका सपना साकार करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा उनका सपना अभी बहुत दूर है। सोमवार को राहुल गांधी ने कहा, आज बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस है। जब देश में बढ़ता हुआ सामाजिक अन्याय, हिंसा और भेदभाव देखता हूँ तो सोचता हूँ कि अभी बहुत काम बाकी है। बाबा साहेब का सपना अब भी दूर है। लेकिन हम वहां तक जरूर पहुंचेंगे। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, संविधान संदेश है समता का, संविधान संदेश है न्याय का, आइए संगठित होकर किसानों, मजदूरों, युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं एवं वंचित तबकों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष की आवाज बुलंद करें। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के ‘संविधान जिंदाबाद’ के संदेश को मजबूत करें। दिल्ली कांग्रेस की ओर से इस मौके ‘बाबा साहेब परिनिर्वाण दिवस’ का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के जीवन को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार उनके जीवन के लिए बहुत भव्य नाटक तैयार कर रही है। बहुत बड़े स्क्रीन के ऊपर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 जनवरी से दिखाया जाएगा, जो कि उनके जीवन और विचारों पर आधारित होगा। नामचीन लोग इस में जुड़े हुए हैं । इसके लिए 100 फुट बड़ा स्टेज बनाया जाएगा और बहुत ही भव्य नाटक बाबा साहेब के जीवन पर बनाया जा रहा है। 50 नाटक कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसे कोई भी आकर देख सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे तैयार किया जा रहा है। पहली कोई सरकार है जो बाबासाहेब के जीवन को बच्चे बच्चे तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। केजरीवाल ने कहा, बाबा साहब आंबेडकर देश के सबसे बड़े सपूत थे। पूरे जीवन में दलित और शोषित ओं के लिए लड़ते रहे। आज तक आज तक के भारत के सबसे पढ़े-लिखे नागरिक थे।

Desk Team