कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि वह मंगलवार को कोविड-19 पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं के साथ होने वाली सरकार की बैठक में शरीक नहीं होगी।
राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस बैठक का बहिष्कार नहीं कर रही है, बल्कि वह इसमें शरीक नहीं हो रही है क्योंकि वह चाहती है कि सरकार संसद के दोनों सदनों में तथ्य प्रस्तुत करे। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी रह चुका शिरोमणि अकाली दल भी बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यह कहा।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा बैठक में एक प्रस्तुति देने की उम्मीद है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शरीक होने की संभावना है। देश में कोरोना वायरस के घटते-बढ़ते मामलों में के बीच 125 बीच दिनों के बाद संक्रमण के 30,093 नए केस की पुष्टि हुई और 374 लोगों की मौत हुई।


Download Android App
Download iOS App



