युवराज सिंह ने बांधे विराट कोहली की तारीफों के पुल, बताया मौजूदा समय का सबसे महान खिलाड़ी

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। युवी ने इस दौरान कई राज से पर्दा फाश किया है।

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। युवी ने इस दौरान कई राज से पर्दा फाश किया है। बल्लेबाज ने बताया कप्तान बनने के बाद विराट कोहली में कैसे बदलाव देखने को मिले हैं। युवराज सिंह बोले लोग रिटायर होने के बाद लीजेंड क्रिकेटर बनते हैं, परंतु कोहली कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 30 साल की उम्र में ही इतने महान हो गए हैं। इस दौरान युवी ने  कोहली को लेकर कई और मुद्दों पर बातचीत की। 
युवराज सिंह ने अपनी इस बात में कहा मैंने विराट को अपने आगे बढ़ते और ट्रेन होते देखा है वे शायद सबसे ज्यादा मेहनती इंसान हैं। विराट अपने खाने-पीने को लेकर भी खासा ख्याल रखते हैं इसके अलावा वो अपनी ट्रेनिंग को लेकर भी बहुत अनुशासित हैं। 
युवी ने कहा, विराट कोहली बहुत रन जड़ रहे थे और जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।  बहुत बार ऐसा हो जाता है जब कप्तान बनने के बाद आप थोड़ा दबाव में आ जाते हैं, लेकिन जब वह कप्तान बने तो उनकी कंसिस्टेंसी और भी शानदार हो गई। 30 साल की उम्र तक उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया। 
सिक्सर किंग ने आगे कहा, विराट कोहली को क्रिकेटर के तौर पर ग्रो होते देखना काफी बेहतरीन  एक्सपीरियंस है। उम्मीद करता हूं कि वे और ऊंचाई पर पहुंचेंगे, क्योंकि उनके पास अभी काफी समय है। 
याद दिला दें युवराज सिंह ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में ही खेला था। 

Desk Team