18 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस ने सत्र से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक के लिए शिवसेना को भी न्यौता भेजा गया है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों को पत्र लिखकर बैठक में आने का न्यौता दिया है। इस बैठक से पहले 14 जुलाई को कांग्रेस संसदीय रणनीति समिति समूह की बैठक होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी करेंगी।
विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का करारा जवाब, बताया क्यों है अशोक स्तंभ में अंतर
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई सोमवार से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र को लेकर 17 जुलाई को होने वाली में उपराष्ट्रपति के नाम पर भी फैसला होगा। उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन इन दोनों चुनावों का असर संसद सत्र में देखने को मिलेगा।
इसके अलावा संसद का मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार ने 17 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App



