भारतीय GDP के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने के दावे को Congress ने बताया ‘फर्जी’

Summary :

सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना की कि भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास है। HIGHLIGHTS भारतीय जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने के दावे को कांग्रेस ने बताया ‘फर्जी’ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना जयराम रमेश: चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास जयराम रमेश ने कहा यह पूरी तरह से फर्जी खबर एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने…

सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना की कि भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास है।

HIGHLIGHTS

  • भारतीय जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने के दावे को कांग्रेस ने बताया ‘फर्जी’
  • कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना
  • जयराम रमेश: चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास

जयराम रमेश ने कहा यह पूरी तरह से फर्जी खबर

एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, कल दोपहर 2.45 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच, जब पूरा देश क्रिकेट मैच देखने में मशगूल था, तब राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और साथ ही प्रधानमंत्री के सबसे चहेते कारोबारी समेत मोदी सरकार के कई धुरंधरों ने ट्वीट किया कि भारत की जीडीपी का साइज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया।” राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा, यह पूरी तरह से फर्जी खबर थी, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चाटुकारिता और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास था। उनकी टिप्पणी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस ट्वीट के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है।

फडणवीस: देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया

एक्स पर एक पोस्ट में, शेखावत ने कहा था, भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है। फडणवीस ने कहा, गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया है।”

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team