Congress: आजाद के इस्तीफे पर भावुक हुई कांग्रेस, बोली- इस समय यह इस्तीफा आना पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

Summary :

कांग्रेस ने पाटी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है

कांग्रेस  के दिग्गज नेता गुलाब नबी आजाद ने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है जिसके चलते कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में नकारात्मक सोच उत्पन्न हो गई हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक तौर से कहा कि देश में जब  महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचारी चरम पर है और इसके खिलाफ कांग्रेस जमकर हंगामा कर रही , इसी बीच यह इस्तीफा पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 
आजाद के त्यागपत्र को लेकर बोले जयराम रमेश
जानकारी के मुताबिक  पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि त्यागपत्र में कही गई बातें तथ्यपरक नहीं हैं, इसका समय भी ठीक नहीं है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा,  यह अत्यंत दुख की बात है कि जब कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ रही है तो उस समय यह त्यागपत्र आया।
कांग्रेस ने जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से बनाया मीडिया प्रभारी, संभालेंगे  पार्टी के प्रचार-प्रसार का जिम्मा
कांग्रेस ने गुलाम को लेकर कही यह बड़ी बात
मिली जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते थे कि आजाद जैसे वरिष्ठ नेता विपक्ष और जनता की आवाज को बल देंगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं किया।गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Desk Team