कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि देश में बाघों के बचाव और टाइगर रिजर्व अब समृद्ध करने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा आज से 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं।
जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी, तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं। टाइगर रिजर्व अब समृद्ध वन क्षेत्रों का एक तिहाई है।
गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। उस समय तक 9 टाइगर रिजर्व थे। आज 53 हैं। उनके लिए बाघों की रक्षा करना जंगलों की रक्षा करना था। टाइगर रिजर्व अब समृद्ध वन क्षेत्रों के एक तिहाई हैं। https://t.co/4iZfYszkFh
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 1, 2023
देश में टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत 1973 में हुई थी। जबकि एलीफेंट प्रोजेक्ट वर्ष 1992 में लॉन्च हुआ था। अप्रैल में टाइगर प्रोजेक्ट के पचास साल और एलीफेंट प्रोजेक्ट के तीस साल पूरे होने के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एक कार्यक्रम करने की तैयारी में है।इसी सिलसिले में 9 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की यात्रा करेंगे। पीएम टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के अवसर में मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट की शुरुआत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



