पंजाब विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए मची खींचतान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को ही सीएम रेस का विजेता घोषित किया गया। वहीं खुद को सीएम पद का सही दावेदार बता रहे नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस की ओर से चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर कि ‘क्या राहुल गांधी को सीएम पद के लिए निर्णय लेने में गुमराह किया गया था’ इसपर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा “हाँ…क्योंकि शिक्षा को इतने ऊंचे पद पर किसी को चुनने के लिए गिना जाना चाहिए। नवजोत सिद्धू ही सीएम पद के लिए सही विकल्प होते, भले ही वह मेरे पति हैं।”
सिद्धू ने हाई कमान के फैसले को किया स्वीकार
इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू ने चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने के बारे में कहा कि यह हाईकमान को तय करना था। जो हाईकमान ने तय किया है, वह स्वीकार है। हालांकि भले ही पॉलिसी की लड़ाई हो, जवाबदेही की लड़ाई हो, पंजाब के लोगों का जीवन बदलने की बात हो, उस राह पर सिद्धू चलता रहेगा।
सिद्धू ने कहा- मैं कांग्रेस हाईकमान के साथ था, हूं और रहूंगा। इस सवाल पर कि वह चन्नी के साथ हैं या हाईकमान के साथ? सिद्धू ने कहा- मैं पहले दिन से ही हाईकमान के साथ हूं। उनके हर फैसले को मानता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जितना हाईकमान के साथ हूं, उससे दोगुना पंजाब के लोगों के साथ हूं।


Download Android App
Download iOS App



