कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उनके इस कार्यक्रम के दौरान ही राहुल गांधी ने उनपर निशाना साधते हुए एक ट्वीट जारी किया। इस ट्वीट में उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर सवाल उठाए और कहा कि अगर समझते देश के मन की बात ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।
ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने हैशटैग #WhereAreVaccines भी लगाया है। राहुल गांधी का ये ट्वीट मन की बात कार्यक्रम के फौरन बाद आया। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमे अलग-अलग उन न्यूज रिपोर्ट की क्लिपिंग है, जहां-जहां देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार कम है। कोरोना वैक्सीनेशन की कमी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं।
अगर समझते देश के मन की बात
ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।#WhereAreVaccines pic.twitter.com/aRXf3UhWWU— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2021
राहुल गांधी ने बीते दिन शनिवार को भी केंद्र के खिलाफ बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि लोग लाइनों में लगे हैं। भारत सरकार कोई समयरेखा नहीं मानता। राहुल गांधी केंद्र पर निशाना साधने का कोई अफसर नहीं छोड़ते। वह कोरोना, बेरोजगारी और मंहगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथ लेते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



