प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी दमोह जिले में पटेरिया के निवास से की गई. सोमवार को पन्ना के पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को उनके निवास हटा से पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया।पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे उनका घर घेर लिया था और साढ़े पांच बजते ही राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पटेरिया को पवई थाना लेकर पहुंची। वहां उन्हें आज सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
राजा पटेरिया का विवादित वीडियो आया सामने
दरअसल, राजा पटेरिया का कथित तौर पर एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो।हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी काफी हमलावर नजर आई।


Download Android App
Download iOS App



