सेल्फी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, जानें क्यों?

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसको लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर आ गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसको लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाने पर आ गए। दरअसल, इटली दौरे के समय उन्होंने ट्विटर पर ऐसी सेल्फी पोस्ट की जिसको लेकर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। 


शशि थरूर इन दिनों इटली दौरे पर हैं और वे इस बारे में ट्विटर पर लगातार पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वेनिस से कुछ सेल्फी पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘मैंने ऐसी सेल्फी भी लीं जिनमें अन्य लोग शामिल नहीं हैं।’ चलो ये तो कैप्शन की बात है, हालांकि यूजर्स को ये समझने में देर लगी की वह कहना क्या चाहते हैं। 


लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी सेल्फी को लेकर टारगेट बने, क्योंकि उन्होंने जो सेल्फी पोस्ट की है। कांग्रेस नेता की कॉलर पर लगा छोटा सा तिरंगा उल्टा दिख रहा है। इसी वजह से उन्हें लोग जमकर ट्रोल करने लगे। वहीं लद्दाख से बीजेपी सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने भी थरूर की तस्वीर शेयर की। जिसमें तिरंगा सीधा दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस नेता की तस्वीर उल्टी हो गई।

Desk Team