महंगाई पर चर्चा के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने मंगलवार को देश में बेरोजगारी के मुद्दे पर लोकसभा में एक स्थगन नोटिस दिया। लोकसभा में सरकार ने ‘द वाइल्ड लाइफ (प्रोटेक्शन) अमेंडमेंट बिल’ को सूचीबद्ध किया है। पर्यावरण मंत्री भूपिंदर यादव इस बिल को पेश करेंगे।
भारत में खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता और इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा होने की भी संभावना है। यह सवाल कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मार्च में उठाया था। जैव विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021 पर संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्य का रिकॉर्ड भी पेश किया जाएगा।
देश में मंदी के कोई संकेत नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा था कि भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है जिसकी वित्तीय स्थिति अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। लोकसभा में मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर एक बहस के दौरान सीतारमण ने कहा कि रेटिंग एजेंसियों ने अधिकांश देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था को अच्छे अंक दिए हैं और देश में मंदी के कोई संकेत नहीं हैं।
चीन, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों और अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ भारत की तुलना करते हुए, उन्होंने कहा कि विभिन्न मापदंडों और आंकड़ों के आधार पर, भारत अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर स्थिति में है।


Download Android App
Download iOS App



