कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव में नया मोड़ सामने आया है। झारखंड के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी (K N Tripathi) के नामांकन पत्र को शनिवार को खारिज कर दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने कहा कि त्रिपाठी का फॉर्म खारिज कर दिया गया है, क्योंकि उनके एक प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ और एक अन्य प्रस्तावक के हस्ताक्षर में दोहराव था।
चार फॉर्म को किया गया खारिज
मिस्त्री ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 20 फॉर्म मिले थे। जिनमें से चार को खारिज कर दिया गया है। गौरतलब है कि थरूर ने पांच, खड़गे ने 14 और त्रिपाठी ने एक फॉर्म भरा था। तीनों नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर को पर्चा भरा था।
खड़गे को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन
अध्यक्ष पद के लिए महामुकाबला अब मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच होगा। आपको बता दे कि मतदान 17 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं खड़गे के जीतने के प्रबल आसार है क्योंकि उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन है। जिनमें दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक गहलोत समेत अन्य नेता शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



