कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार लोगों को अच्छी-अच्छी बातें बताती है, वादे करती है, लेकिन असल में वो जो कहते हैं वो करते नहीं। उन्होंने खासतौर पर उड़ान योजना का जिक्र किया, जहां सरकार ने सभी के लिए हवाई यात्रा को आसान बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कैसे किसी ने चप्पल पहनकर हवाई जहाज से यात्रा करने का वादा किया था, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ। सरकार ने हवाई यात्रा शुरू करने की घोषणाएं तो कीं, लेकिन हकीकत में अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है।
सरकार के वादों को पूरा नहीं होने की पोल खाल रही है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई हो गया। उनका कहना था कि यह आरोप वह नहीं लगा रहे हैं बल्कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक-कैग ही सरकार के वादों को पूरा नहीं होने की पोल खाल रही है।
अब माफ़ नहीं करेगा हिंदुस्तान – खड़गे
खड़गे ने मोदी सरकार के वादों के हवा-हवाई होने का प्रमाण देते हुए कहा ‘‘ये हम नहीं कह रहें हैं, कैग रिपोर्ट कह रही है। योजना के 93 प्रतिशत रूट पर हवाई सेवाएं नहीं चली। एअरलाइंस का इंडिपेंडेंट आडिट भी नहीं हुआ। बहुप्रचारित हेलोकॉप्टर सेवाएं भी ठप रही। नहीं मिली ‘उड़न’, सिर्फ़ झूठी बातें और जुमलों का बखान। ऐसी नाकारा सरकार को अब माफ़ नहीं करेगा हिंदुस्तान।


Download Android App
Download iOS App



