देश में बढ़ ही बेरोजगारी को दूर करने के लिए मोदी जी नौकरी का वितऱण पूर्ण रूप कर रहे है। इसलिए केंद्र सरकार ने आज रोजगार मेले के तहत 71 हजार युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि जिस सरकार में 30 लाख पद खाली पड़ें हों, उसके लिए ये ऊँट के मुँह में जीरे के सामान है!

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने रोजगार मेले की शुरूआत की है। इसमें 71 हजार युवाओं को अलग अलग जगहों पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वोटरों को बरगलाने के लिए आज पीएम मोदी 71,000 नौकरी-पत्र बाँट रहें हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में 30 लाख पद खाली पड़ें हों, उसके लिए ये ऊँट के मुँह में जीरे के सामान है !

खड़गे ने आगे कहा कि सरकार ने सालाना 2 करोड़ नौकरियाँ देने का वादा किया था! 8 साल में नौकरियाँ देनी थी 16 करोड़, चुनावी स्टंट केवल हजारों में ! मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये बात गुजरात चुनाव के परिपेक्ष में कही है।
गौरतलब है कि ये दूसरा रोजगार मेला है, इससे पहले 22 अक्टूबर को केंद्र ने पहले रोजगार मेले की शुरूआत की थी। इस दूसरे रोजगार मेले में केंद्र की तरफ से 71 हजार और युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



