कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए शनिवार को एक टास्क फोर्स गठित किया। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी शासित राज्यों में कोविड-19 की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सरकारों के प्रयासों को तेज करने एक टास्क फोर्स गठित किया है।
लॉकडाउन : दिल्ली बॉर्डर पर हजारों लोग उमड़े, कर रहे बस-वाहनों का इंतजार
इस टास्क फोर्स में पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, ताम्रध्वज साहू और वीरप्पा मोइली जैसे नेता शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि टास्क फोर्स के सदस्य लोगों की दैनिक समस्याओं को दूर करने के लिए कांग्रेस शासित सरकारों के साथ तत्काल काम शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 103 जिलों में फैल चुका है।


Download Android App
Download iOS App



