दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों संगठन जानबूझकर देश में नफरत एवं डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।गांधी ने यह दावा भी किया कि नरेंद्र मोदी सरकार में भविष्य का डर, महंगाई का डर और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है।
सिर्फ दो व्यक्तियों का हुआ फायदा
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश की हालत आप लोगों को दिख रही है। जबसे भाजपा की सरकार आई है तबसे देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है।’’उनके मुताबिक, ‘‘जिसको डर होता है, उसी के दिल में नफरत पैदा होती है।जिसको डर नहीं होता है उसके दिल में नफरत पैदा नहीं होती है।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में भविष्य का डर, महंगाई का डर और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है।इसके कारण नफरत बढ़ती जा रही है।नफरत से लोग बंटते हैं और देश कमजोर होता है।
भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं तथा जानबूझकर देश में भय और नफरत पैदा करते हैं।’’गांधी ने कहा, ‘‘इस डर और नफरत का फायदा किसको मिल रहा है। क्या गरीब आदमी को फायदा मिल रहा है? पूरा का पूरा का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं। बाकी उद्योगपतियों से पूछ लो, वो भी बताएंगे कि सिर्फ दो व्यक्तियों का फायदा हुआ है। सबकुछ इन्हीं दो व्यक्तियों को हाथ में जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



