कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 104 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली, बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी और शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। तीसरी सूची में एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया था।
कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार, द्वारका से मलूभाई कंडोरिया, भावनगर ग्रामीण से रेवत सिंह गोहिल, भावनगर पूर्व से बलदेव सोलंकी और भरूच से जयकांत भाई पटेल को टिकट दिया है।
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।


Download Android App
Download iOS App



