हैदराबाद में पुनर्गठित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बताया कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतना है जिसकी मदद से इंडिया गठबंधन को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर जीत हासिल होगी। बता दें, डीके शिवकुमार भी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है।
विशेष सत्र के लिए मेज पर कोई एजेंडा नहीं
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्र बिना किसी एजेंडे के बुलाया जा रहा है। इस संसद के विशेष सत्र से स्पष्ट है कि देश में कोई कानून नहीं है। हमारे संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इस विशेष संसदीय सत्र के लिए मेज पर कोई एजेंडा नहीं है। यह है बहुत दुर्भाग्यपूर्ण।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर नए भवन में किया जएगा स्थानांतरण
सूत्रों मुताबिक, 22 सितंबर तक चलने वाला विशेष सत्र पुराने संसद भवन में शुरू होगा। लेकिन गणेश चतुर्थी के अवसर पर सत्र नए भवन में स्थानांतरण किया जएगा। बता दें, इससे पहले शनिवार को सीडब्ल्यूसी ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) को वैचारिक और चुनावी सफलता दिलाने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया। नवगठित कांग्रेस पैनल ने राजनीतिक और आर्थिक से लेकर सुरक्षा और अन्य मामलों तक कई प्रस्तावों को अपनाया।


Download Android App
Download iOS App



