कांग्रेस ने लोकसभा में कहा- भाजपा सरकार को यूक्रेन से लौटे छात्रों के लिए नई नीति की घोषणा करनी चाहिए

Summary :

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि यूक्रेन से वापस आये छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार इन छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई नीति लेकर आये।

रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से आतंकी हमला अभी भी बरकरार हैं। इस हमलें से विश्व में तनाव की स्थिति पैदा हुई हैं। हालांकि, कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि यूक्रेन से वापस आये छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार इन छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई नीति लेकर आये।
लोकसभा में उठाया गया यह मुद्दा
कांग्रेस के सदस्य अमर सिंह ने लोकसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों ने वहां अपनी पढ़ई के लिए लाखों रुपये की फीस दी है। अब ये छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सरकार इन छात्रों को भारत में किसी संस्थान में दाखिला दे दे तो उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है।
 धर्म के आधार पर  बढ़ रही है असहिष्णुता
बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने चिंता जतायी कि देश में धर्म के आधार पर असहिष्णुता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक समेत देश के कई भागों में लोगों को धर्म के आधार पर भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा के प्रदर्शन और कथित तौर पर तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह श्री केजरीवाल का अधिकार है कि वह किसी फिल्म को कर मुक्त करे या ना करें। इस वजह से उनके आवास पर हमला करना असहिष्णुता है।

Desk Team