धोनी को उनकी शानदार कप्तानी के अलावा उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता हैं। फैंस उन्हें हमेशा ही मैदान पर खेलते देखना चाहते है। लेकिन धोनी तो अब इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिखते हैं। ऐसे में यहां फैंस को उनसे काफी उमीदें होती हैं। हालाँकि धोनी फैंस को खुश करते हुए IPL 2022 के पहले मैच में ही फॉर्म में लौट आए हैं।
.jpg)
सीएसके की टीम अपना पहला मैच भले ही हार गई थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस सीजन के पहले मैच में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर्स में उन्होंने अपने हाथ खोलते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। धोनी ने यह पारी खेलते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया था।
.jpg)
आपको बता दें धोनी आईपीएल में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है. एमएस धोनी ने 40 साल 262 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। उनसे पहले राहुल द्रविड़ ने 40 साल 116 दिनों में जबकि सचिन तेंदुलकर ने 39 साल 362 दिन की उम्र में आईपीएल फिफ्टी जमाई थी।


Download Android App
Download iOS App



