Congress ने कहा- सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले पर नहीं… इसकी प्रक्रिया पर की टिप्पणी

Summary :

कांग्रेस ने कहा है कि उच्चत्तम न्यायालय ने अपने फैसले में नोटबंदी और इसके परिणाम तथा प्रभाव को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की बल्कि नोटबन्दी के फैसले की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले में नोटबंदी और इसके बढ़ते परिणाम तथा प्रभाव को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं है। इसके बावजूद नोटबंदी के फैसले की प्रक्रिया पर पूर्णत सवाल उठाया है। 
नोटबंदी सही थी या गलत? सरकार के फैसले के खिलाफ दाखिल 58 याचिकाओं पर आज आएगा  SC का निर्णय - Was demonetisation right or wrong Supreme court decision  will come today ntc - AajTak
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचारित कर रही है कि न्यायालय ने नोटबंदी के फैसले पर मुहर लगाई है जबकि सच्चाई यह है कि न्यायालय ने नोटबंदी के परिणाम और प्रभाव को लेकर नहीं बल्कि इसकी प्रक्रिया को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने इसे भाजपा का दुष्प्रचार बताया और कहा कि कांग्रेस नोटबंदी को लेकर जो सवाल तब करती थी उसके वही सवाल आज भी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है और प्रचारित कर रही है कि नोटबंदी का फैसला सही था और आज न्यायालय ने भी उसे सही बताया है जबकि फैसले में इस तरह की कहीं कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
नोटबंदी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, कहा-  केंद्र की निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, उद्देश्य ...
प्रवक्ता ने कहा कि जिस फैसले को भाजपा नोटबंदी के पक्ष में बता रही है उसी फैसले से जुड़ एक न्यायाधीश ने फैसले की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है और कहा है कि और यह निर्णय संसद की मंजूरी से होना चाहिए था। इसका मतलब साफ है कि न्यायालय ने फैसले को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी तब भी नोटबंदी को गलत मानती थी और अब भी गलत ही मानती है। उनका कहना था कि नोटबंदी से न आतंकवाद खत्म हुआ और न काले धन पर लगाम लगी। इस फैसले से छोटे कारोबारी तबाह हुए हैं और असंगठित क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि यह फैसला सही था तो प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और उसमें जो सवाल नोटबंदी को लेकर आए उनका जवाब देना चाहिए।

Desk Team