राजस्थान के सीकर जिले में रविवार को एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया जिसमे एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे के दौरान मारने वालों की संख्या 2 बताई गई थी। आज पुलिस की और से मिली जानकारी में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें चार औरते और चार बच्चे शामिल है। तीन लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है अन्य लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस का हादसे को लेकर क्या कहना है?
पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार 14 यात्री जीण माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद खंडेला स्थित गणेश धाम जा रहे थे। यह हादसा रविवार को पलसाना-खंडेला मार्ग पर माजी साहब की ढाणी के पास हुआ जब एसयूवी का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और एसयूवी मोटरसाइकिल से टकरा गई।
घटना में मोटरसाइकिल सवार बीरबल (50), उनकी पत्नी जानकी देवी (45) और पोती मिताली (डेढ़ साल) की मौत हो गई। इसके बाद एसयूवी ड्रिलिंग रिग मशीन ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे एसयूवी में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जो खंडेला के गणेश धाम जा रहे थे।
चश्मदीद गणेश राम ने कहा, एक तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालने में मदद की। हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया जिसे हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सीकर के जिलाधिकारी अमित यादव ने कहा, पीड़ित परिवार के सदस्यों और घायलों के मुआवजे की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी गई है। इस बारे में आज कोई फैसला किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



