पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर कमाए मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिये 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ”आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।” सिंघवी ने कहा कि ”आज पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से अधिक और डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है। यह किस प्रकार का लगान है? अंग्रेजों ने भी अकाल के समय लगान नहीं ली थी।”
रामदास आठवले बोले- उनका नारा ‘गो कोरोना गो’ दुनियाभर में हो गया है लोकप्रिय
उन्होंने कहा कि ”यह पेट्रोल और डीजल पर मुनाफा कमाने का समय नहीं, बल्कि जनता के साथ मुनाफा साझा करने और उनका ख्याल रखने का है।”सिंघवी ने कहा कि सरकार को इस मुनाफे का एक हिस्सा आमजन के साथ साझा करना चाहिए।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कहर के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कमी आयी है।


Download Android App
Download iOS App



