कांग्रेस प्रवक्ता ने सेंसेक्स में भारी गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

Summary :

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा आईडीबीआई बैंक, पीएमसी बैंक, आईएल एंड एफएस और यस बैंक के डूबने से बैंकिंग व्यवस्था में लोगों का विश्वास कम हो रहा है।

कांग्रेस ने सेंसेक्स को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। सेंसेक्स में 2400 अंकों की भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा सरकार में आम लोगों का बैंकिंग व्यवस्था में विश्वास खत्म होता जा रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा आईडीबीआई बैंक, पीएमसी बैंक, आईएल एंड एफएस और यस बैंक के डूबने से बैंकिंग व्यवस्था में लोगों का विश्वास कम हो रहा है।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”सेंसेक्स में 2419 अंकों की गिरावट। पिछले 10 वर्षों की सबसे ज्यादा गिरावट है। एक डॉलर की कीमत 74 रुपये के पार चली गयी। यह अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर है। आईडीबीआई बैंक, पीएमसी बैंक, आईएल एंड एफएस और यस बैंक के डूबने से बैंकिंग व्यवस्था में लोगों का विश्वास कम हो रहा है। इन सबके बावजूद मीडिया सिर्फ यही कहेगा कि ”जय मोदी जी-अच्छे दिन आ गए हैं।”

राजनीतिक संकट से उबरने के लिए CM कमलनाथ कर सकते हैं मंत्रिमंडल में फेरबदल

बता दें कि वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के चलते बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को 2400 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला।

Desk Team