कटरीना कैफ के सीन पर कमेंट करना रोहित शेट्टी को पड़ा भारी ,यूजर्स ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जो फैंस को काफी पसंद भी आया है। ट्रेलर में कई धमाकेदार सीन देखने को मिले है और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म सूर्यवंशी की लीड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है जो उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अगली सुपरकॉप फिल्म सूर्यवंशी की के प्रमोशन में व्यस्त है।  उन्होंने अपने फैंस से वादा किया है कि उन्हें कॉप वर्ल्ड की नयी दुनिया में ले जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में है। साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी फिल्म में कैमियो किया है। 
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया,  जो फैंस को काफी पसंद भी आया है। ट्रेलर में कई धमाकेदार सीन देखने को मिले है और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म सूर्यवंशी की लीड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है जो उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। 
दरअसल फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई दे रहे है। इस सीन को लेकर रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि जब ये सीन शूट हो रहा था तब कटरीना कैफ के साथ उनकी कुछ बातचीत हुई थी। 
रोहित शेट्टी ने बताया, ‘ जब हम सीन शूट कर रहे थे तो कटरीना ने उनके पास आकर कहा कि सीन एक दौरान उन्होंने पालक झपकाई है और सीन में ऐसा लग रहा है कि उनकी आंखे बंद है। चौथे टेक के बाद कटरीना ने कहा कि क्या एक बार और शूट कर सकते है तब मैंने कहा कि इस सीन में तुम्हे देखेगा कौन। 
हालांकि रोहित शेट्टी कहना चाहते थे कि  की सीन में तीन तीन सुपरस्टार है तो कटरीना कैफ के ऊपर किसी की नजर नहीं जाएगी। अब रोहित का ये कमेंट विमेंस डे के मौके पर आया है तो कुछ फैंस को ये अच्छा नहीं लग रहा है। कटरीना के फैंस ने रोहित शेट्टी पर कटरीना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
कैटरीना के प्रशंसकों ने ट्विटर पर  ‘शेम ऑन रोहित शेट्टी’ हैश टैग के साथ कई ट्वीट किये है , जो काफी वायरल हो रहे है। देखिये कुछ ट्वीट्स :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.

Ujjwal Jain