मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जनपथ-10 स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक यह चर्चा कुल 20 मिनट तक चली। बता दें की दिल्ली बीते कुछ दिनों से राज्य की कांग्रेस सरकार में उथलपुथल मची हुई है।
मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक चली सोनिया और कमलनाथ की मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संदर्भ में मुख्य रूप से चर्चा हुई। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अंबिका सोनी ने भी सोनिया से मुलाकात की।

गौरतलब है की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बीजेपी पर पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह करार दिया था।


Download Android App
Download iOS App



