स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जमातियों की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

Summary :

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि “इन जमात सदस्यों को शर्म आनी चाहिए, जो उन्हें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे साहसी चिकित्सा पेशेवरों पर हमला कर और उनके साथ दुर्व्यवहार कर खुद को नीचे गिरा रहे हैं।

कांग्रेस ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर तब्लीगी जमात के सदस्यों की कड़ी निंदा की है। निजामुद्दीन के मरकज में शामिल जमात के कई सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि “इन जमात सदस्यों को शर्म आनी चाहिए, जो उन्हें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे साहसी चिकित्सा पेशेवरों पर हमला कर और उनके साथ दुर्व्यवहार कर खुद को नीचे गिरा रहे हैं।”

बता दें गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि एक अस्पताल में संदिग्ध कोरोना वायरस रोगियों के एक आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कुछ लोगों के खिलाफ अश्लील व्यवहार, असहयोग और अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान में कोविड-19 के 21 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 154

शिकायत में कहा गया है कि मरकज में शामिल तब्लीगी के कुछ सदस्यों, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए मंगलवार और बुधवार को बस से गाजियाबाद ले जाया गया था, जब वे मरकज मुख्यालय में थे, तब उन्होंने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों के साथ झगड़ा व दुर्व्यवहार किया था।
गाजियाबाद स्थित एम.एम.जी. सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के एक वर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को एक शिकायत में लिखा है कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कई जमात सदस्यों ने कर्मचारियों और नर्सिग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया।

Desk Team