पीएम मोदी के वीडियो सन्देश पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बनाये बेहद मजाकिया मीम्स, पर साथ ही दिया सन्देश

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नागरिकों से 5 अप्रैल को रात 9 बजे मोमबत्ती और दीये जलाने की अपील की है। पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि हमें नौ मिनट के लिए कोरोनो वायरस के प्रकोप से फैले अंधेरे को दूर करना होगा। उन्होंने इसे भारतीय एकता और प्रकाश की ताकत दिखाने की कोशिश करार दिया है।

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो सन्देश में कहा , ‘”इस रविवार, 5 अप्रैल को हमें COVID -19 महामारी को चुनौती देनी है, हमें इसे प्रकाश की शक्ति से परिचित कराना है। हमें, 130 करोड़ नागरिकों द्वारा महासंकल्प (सर्वोच्च शपथ) लेना है। मुझे आपके 9 मिनट चाहिए।” 5 अप्रैल को रात 9 बजे। ”

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों से अपनी लाइट बंद करने, अपनी खिड़कियों, दरवाजों या बालकनी पर आकर 9 मिनट के लिए एक मोमबत्ती या दीया जलाने को कहा है , या फिर लोग मोबाइल फोन की रोशनी का इस्तेमाल भी आकर सकते है। उन्होंने वीडियो में कहा, “घर की हर लाइट को बंद कर दें, अपने मुख्य द्वार या बालकनी तक पहुंचे और 9 मिनट के लिए एक मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या अपने मोबाइल के फ्लैश को जलाएं।”
पीएम के भाषण ने सोशल मीडिया यूजर्स को मीम्स बनाने का नया आईडिया दे दिया है और पीएम के सन्देश के कुछ समय बाद ही इंटरनेट पर बेहद मजाकिया मीम्स की बाढ़ आ  गयी है , जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी’, संजय दत्त की ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘देवदास’ और यहां तक ​​कि , ‘नागिन’जैसी  हिंदी क्लासिक फिल्में भी शामिल हैं। 
देखिये सोशल मीडिया पर वायरल बेहद मजाकिया मीम्स :

Ujjwal Jain