कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में ‘नीच किस्म का आदमी’ वाली विवादित टिप्पणी करने की वजह से अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर राहुल गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करने को मंजूरी प्रदान की। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पिछले साल दिसंबर में गुजरात में चुनाव से चंद दिनों पहले प्रधानमंत्री के बारे में विवादित टिप्पणी की थी जिसे खुद मोदी और भाजपा ने चुनावी सभाओं में जोर-शोर से उठाया था। राहुल गांधी और पार्टी ने अय्यर की टिप्पणी को खारिज करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



