वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को आरोप लगाया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदा इस सदी का ‘‘सबसे बड़ा रक्षा खरीद घोटाला’’ है और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए जवाबदेह हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) पर इस सौदे की जांच के लिए दबाव बनाएगी। शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह इस सदी का सबसे बड़ा रक्षा खरीद घोटाला है। सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए जवाबदेह हैं।
कर्नाटक में लोकसभा उपचुनाव की घोषणा से Congress और BJP आश्चर्यचकित
वह धरती पर हर विषय की बात करते हैं। लेकिन जब हम उनसे राफेल पर पूछते हैं तो वह मौन व्रत पर चले जाते हैं…. प्रधानमंत्री स्वयं संलिप्त हैं।’’
उनके सहित कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राफेल सौदे के विषय पर कैग से मिलने और पार्टी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षक की रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जे पी सी) की जांच पर जोर देगी। यह इस सौदे को लेकर सरकार और प्रधानमंत्री की जवाबदेही तय करने के लिए जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



