सनी देओल के बंगले की नीलामी को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- इन ‘तकनीकी कारणों’ को किसने ट्रिगर किया?

Summary :

फ़िल्मी इंडस्टरी के जाने-माने अभिनेता और लोकसभा के सदस्य सनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की ई-नीलामी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वापिस लिए जाने पर कांग्रेस के नेता जयराम रमेश भाजपा पर हमला करते हुए कहा, 24 घंटे से भी कम समय में नीलामी का नोटिस भी वापस ले लिया।

सनी ने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया !
जयराम रमेश ने सनी देओल पर तंज़ कस्ते हुए ट्वीट किया, कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है और आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि इन ‘तकनीकी कारणों’ को किसने ट्रिगर किया?

आपको बता दें, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 19 अगस्त को सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस निकाला था। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा था की सनी देओल ने अपने जुहू स्थित सनी विला को गिरवी रखकर बैंक ऑफ़ बरोदा से 56 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसके वह चुका नहीं पाए। जिसके बाद बैंक ने लोन और ब्याज की रिकवरी के लिए सनी के बंगले को नीलम करने  का फैसला लेते हुए एक अखबार में  विपज्ञापन दिया था। 

Desk Team