कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर कार्रवाई करने के बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपना बयान जारी किया है। ट्विटर का कहना है कि उनके नियमों का उल्लंघन हुआ है और यह कार्रवाई लोगों की निजता की रक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।
ट्विटर के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि कंपनी के नियमों को उसकी सेवा में सभी के लिए विवेकपूर्ण और निष्पक्ष रूप से लागू किया गया है। उन्होंने कहा, “हमने उन सैकड़ों ट्वीट पर तत्परता के साथ कार्रवाई की है, जिनमें एक ऐसी तस्वीर डाली गयी थी जो हमारे नियमों का उल्लंघन करती है और हम अपने विभिन्न प्रवर्तन विकल्पों के अनुरूप ऐसा करना जारी रख सकते हैं। एक खास तरह की निजी जानकारी में अन्य की तुलना में कहीं अधिक जोखिम होता है, और हमारा उद्देश्य हमेशा लोगों की निजता की रक्षा और उनकी सुरक्षा करना है।”
कांग्रेस का Twitter अकाउंट ब्लॉक होने पर बोली TMC-‘क्या इसका संबंध BJP की नीतियों का विरोध करने से है’
ट्विटर ने कहा कि उसे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा सोशल मीडिया मंच पर एक खास सामग्री को लेकर सतर्क किया गया था, जिसमें कथित यौन उत्पीड़न पीड़िता (बच्ची) के माता-पिता की पहचान का कथित तौर पर खुलासा किया गया था।
ट्विटर ने पिछले हफ्ते दिल्ली में नौ वर्षीय एक दलित बच्ची से कथित बलात्कार व उसकी हत्या की घटना के बाद उसके परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर राहुल और कांग्रेस के कई नेताओं के ट्विटर हैंडल बंद कर दिए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी बंद कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



