हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनावी सफलता हासिल की थी | इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कर्नाटक में 135 सीटों से जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था | जबकि जेडीएस ने सिर्फ 19 सीटों पर हाथ मारा और अन्य के हाथों 4 सीटें गई | अपनी इसी चुनावी सफलता से उत्साहित होकर अब कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है | सूत्रों की बात माने तो कांग्रेस की मध्यप्रदेश और राजस्थान इकाइयां, आज यानी शुक्रवार को अपनी तैयारियों और उठाए जाने वाले कदमों पर अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेगी | यही नहीं पार्टी 27 मई को छत्तीसगढ़ पर रणनीतिक बैठक करेगी, तेलंगाना और मिजोरम के लिए रणनीतिक बैठके बाद में होंगी |
कौन से बड़े चेहरे चर्चा में रहेंगे उपस्थित?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के अगले दौर की तैयारियां शुरू कर दी है | पार्टी प्रमुख मलिकार्जुन खरगे इन बैठकों का नेतृत्व करेंगे | साथ ही चुनाव रणनीतिकार एवं प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी सुनील कानूगोलू विधानसभा चुनाव के अगले दौर के लिए पार्टी की तैयारियों की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश इकाइयों के नेताओं के साथ विचार विमर्श का हिस्सा होंगे |
कौन – कौन होगा शामिल?
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में इन राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश इकाई के प्रमुखों या प्रभारियों और संबंधित राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के बैठकों में भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता और इसके प्रभाव पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। यहां पार्टी कर्नाटक वाली रणनीति को दोहराते हुए सत्ता विरोधी लहर और गुटबाजी को दूर करने की उम्मीद कर रही है। पार्टी मध्य प्रदेश में भी वापसी करने के लिए हरसंभव कोशिश करने में जुटी है। पांच राज्यों-राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



