भाजपा का वर्चस्व धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में फैलता जा रहा हैं क्योंकि भाजपा हांल ही में पांच विधासभा चुनावों में से चार राज्यों में सफलता मिली हैं। मोदी सरकार की सफलता को देखर और अपनी सरकार का पत्तन को देखकर कांग्रेस सरकार तिलमिला गई हैं। हालांकि कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार पर कटाक्ष प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा की गलत नितियों के चलते देश की आम जनता का कमाई लुट रही हैं। यह सरकार बैंको के माध्यम से अपनी जैब भरने में लगी हुई हैं और इन्हें जनता से कोई भी लेना- देना नहीं हैं।
मोदी सरकार ने देश के बैंकों को लूटने का रास्ता निकाला है
कांग्रेस प्रवक्ता संजय निरुपम और पवन खेड़ ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने दिवालापन और शोधन अक्षमता कानून लाकर देश के बैंकों को लूटने का रास्ता निकाला है। इस कानून के जरिए लगातार बैंकों को लूटने के काम हो रहे हैं और देश की जनता की गाढ़ कमाई पूंजीपतियों के हाथों में लुटाई जा रही है।
सामने आए हैं 4946 दिवालियापन के मामले
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जब से यह कानून बना है, तब से देश में 4946 दिवालियापन के मामले सामने आए हैं और सरकार के आंकड़ के अनुसार इनमें से 457 मामलों का निस्तारण हुआ है। इस निपटान के जरिए बैंकों के 8.3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में से छह लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले महीने एबीशिपयार्ड के 21 हत्रार करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ था और इस बार ऑटो पाट्ऱ््स बनाने वाले एमटेक ग्रुप द्वारा बैंकों को 25 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का बैंकिंग क्षेत्र लुट रहा है। बैंकों का भारी कर्ज डूब गया है, इसलिए सरकार को इस मामले में तत्काल श्वेत पत्र लाकर देश की जनता को हिसाब देना चाहिए।

Download Android App
Download iOS App