केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि फर्जी और झूठी खबरों की पहचान से संबंधित नियमों में संशोधन परामर्श प्रक्रिया के तहत है लेकिन इन्हें लागू करने से पहले काफी विचार-विमर्श की जरूरत है। कानूनी सहायता कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पूरी चुनाव प्रक्रिया में कुछ खास संशोधन करने पर विचार कर रहे हैं। मैं कोई वादा नहीं कर सकता क्योंकि यह परामर्श प्रक्रिया है जो जारी है। इसलिए फर्जी खबरें, झूठी खबरें और तथ्यों के साथ छेड़छाड़..ये सभी महत्वपूर्ण बातें हैं जिन पर काफी चर्चा की जरूरत है। हम वह कर रहे हैं।

फारूक अब्दुल्ला की बात पर किया पलटवार
इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता) संशोधन नियमावली 2023 अधिसूचित की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्ष में एकता संबंधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने कहा कि यह बस सत्तारूढ़ दल की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि भाजपा बहुत मजबूत है।जब उनसे पूछा गया कि जम्मू कश्मीर में चुनाव कब होंगे, रीजीजू ने कहा, ‘‘यहां तारीखों को लेकर मैं कुछ नहीं बता सकता। क्योंकि मैं कानून एवं न्याय मंत्री हूं। इसलिए मैं यहां कोई घोषणा नहीं कर सकता। चुनाव की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।



Download Android App
Download iOS App



