नवाब और समीर वानखेड़े को लेकर हलचल जारी, गवर्नर से मिला वानखेड़े परिवार, केस दर्ज

Summary :

नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े को लेकर हलचल जारी है। ऐसे में नवाब मलिक आज मंगलवार को देवेंद्र फडणवीसके खिलाफ उतर आए और बोले बुधवार को हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे

नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े को लेकर हलचल जारी है। ऐसे में नवाब मलिक आज मंगलवार को देवेंद्र फडणवीसके खिलाफ उतर आए और बोले बुधवार को हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। वहीं , एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एनसीपी के नेता नवाब मलिक अब खुद मुश्किलों में घिर सकते हैं। जी हाँ, जहां एक तरफ एनसीपी नेता नवाब मलिक की मुसीबत बढ़ सकती है, उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दो मुकदमे दर्ज हुए।  दूसरी तरफ, एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े का पूरा परिवार महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिला और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
समीर वानखेड़े के पिता ने इस मुलाकात के बाद कहा कि मैनें और मेरी पुत्रवधू ने राज्‍यपाल से मुलाकात की। हमनें उन्‍हें ज्ञापन सौंपा है। गवर्नर ने हमसे कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस और समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि हमने राज्यपाल महोदय को बताया कि हम सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। हमें हिम्मत चाहिए। राज्यपाल महोदय ने हमें हिम्मत दी और आश्वासन भी दिया।

वहीं, क्रांति ने कहा कि हमने राज्यपाल महोदय को सब कुछ बता दिया। वो सब कुछ जो हमारे साथ हो रहा है। हम उनसे कोई शिकायत करने नहीं गये थे। हमने बस उनसे इतना ही कहा कि यह सच्चाई के लिए लड़ाई है। हम लड़ने जा रहे हैं। हमें सिर्फ हिम्मत चाहिए। राज्यपाल ने हमें हौसला दिया। उन्होंने हमें आश्वासन भी दिया। ज्ञात हो कि समीर वानखेड़े के परिवार ने नवाब मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा भी किया है।
एक और मामले में समीर वानखेड़े की साली ने नबाव मलिक के खिलाफ गोरेगांव थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें नवाब मलिक के अलावा निशांत वर्मा के खिलाफ आईपीसी की 354, 354 D, 503 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है। नवाब मलिक और निशांत वर्मा ने समीर वानखेड़े की साली के खिलाफ ट्वीट किया था। जिसके बाद ये केस दर्ज किया गया।

Shera Rajput