देश में एक बार संक्रमण फैल रहा है। हालांकि, अभी तक कोरोना के ज्यादा मामले नहीं देंखे गए है लकिन मामलों में बढ़ोतरी जरुर देखी जा रही है। बता दें देश में एक ओर जहां एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोविड के मामलों में तेजी आई है।
.jpg)
फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना
सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 113 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 524 नए मामले सामने आए। जानकरी के मुताबिक इससे पहले 18 नवंबर 2022 को 500 नए मामले सामने आए थे, इसके साथ ही देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है। बात दें कोविड केस बढ़कर 5,30,781 हो गया। इतना ही नहीं पिछले सात दिनों में संक्रमण का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है।
पिछले सात दिनों में 2671 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें पिछले सात दिनों में 1802 कोविड कोविड मामलों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले सात दिनों में राज्यों से जो नए मामले सामने आए हैं। उनमें से ज्यादातर में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। भारत में दैनिक मामलों का साप्ताहिक औसत पिछले 11 दिनों में दोगुना हो गया है। जहां यह औसत 28 फरवरी को 193 था, वहीं 11 मार्च को यह बढ़कर 382 हो गए है। हालांकि, अभी मामलों से डरने की जरुरत नहीं है परन्तु अभी से सावधानी बेहद जरुरी है।


Download Android App
Download iOS App



