चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है। और 24 लोग की जान जा चुकी है। वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है।
वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा रखा है। वायरस का संक्रमण देश के लगभग सभी राज्यों फैल चुका है। बीते दिन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 138 नए मामले सामने आए हैं।
इसबीच शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक कर देश में लॉकडाउन के चलते मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। नॉर्थ ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक में शाह ने इस दौरान लोगों को आवश्यक सामग्रियां मुहैया कराने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली।
वहीं, बीते दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। पीएम मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। जिसमें उन्होंने देशवासियों से इसमें दान करने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App



