देश में कोरोना महामारी का आकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। जिसकों लेकर भारत सरकार अलर्ट मोड पर हैं। हाल ही में कुछ दिन पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों मे लोगों को राहत देने के लिए मास्क फ्री घोषित किया था । जिसके बाद से कोरोना में तेजी से उछाल देखा गया । हालांकि, देखा गया है कि भारत में एक्सई कोरोना वैरिएंट का एक मामला सामने आया है। ये जानकारी भारतीय सार्स-सीओवी2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) की नई बुलेटिन से समाने आई है।
भारत में मिला एक्सई वैरिएंट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जारी 25 अप्रैल के बुलेटिन में इस बात का पता नहीं चल पाया कि यह वैरिएंट देश के किस हिस्से से आया।बुलेटिन के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में 12 राज्यों ने मामलों में वृद्धि दर्ज की है, जबकि 19 राज्यों में गिरावट दर्ज की गई है।इसने कहा कि रिकोंबिनेन्ट सिक्वेसिंग का विश्लेषण किया जा रहा है

आईएनएसएसीओजी ने देश में एक और एक्सई वैरिएंट के मामले का उल्लेख किया था। आईएनएसएसीओजी भारत में आने वाले प्रहरी स्थलों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों के माध्यम से देशभर में सार्स-सीओवी-2 की जीनोमिक निगरानी की रिपोर्ट करता है। नई बुलेटिन के अनुसार, आईएनएसएसीओजी ने कुल 2,43,957 नमूनों की जांच की है।


Download Android App
Download iOS App



