केंद्र की मोदी सरकार देश के मध्यम और पिछड़े वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं लाती है। ये योजनाएं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके साथ ही सरकार की यह कोशिश भी रहती है कि महिलाओं की जिंदगी को कैसे बेहतर बनाया जाए।
देश के गरीब वर्ग तक गैस सिलेंडर की सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की. इस योजना के तहत सरकार एपीएल और बीपीएल (BPL) कार्ड धारक को मुफ्त में गैस सिलेंडर की सुविधा मिलती है. बता दें कि केंद्र सरकार की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुरू की है।
जानें क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे और एपीएल कार्ड धरकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देती है। सरकार सभी गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर मुहैया करते हैं। इस योजने के जरिए अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।

ये है इस योजना की योग्यता
-गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इन लोगों के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए
-अगर आप वनवासी या पिछड़ा वर्ग से आते हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
-आपके पास पहले से जैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए
-आप प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के लाभार्थी हो
-घर में महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
-आपके पास बैंक में खाता होना जरूरी है
अपनी बच्ची को 21 साल में बनाना चाहते हैं लखपति? तो सरकार की इस योजना में अभी करें निवेश
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए चाहिए यह दस्तावेज –
-आधार कार्ड
-पासपोर्ट साइज फोटो
-मोबाइल नंबर
-बैंक पासबुक की कॉपी
-राशन कार्ड
-बीपीएल कार्ड
जानें इस योजना के लिए आवेदन का तरीका-
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com क्लिक करें और वहां से एक फॉर्म डाउनलोड करें। इस फॉर्म को फिल करें करके आप एलपीजी केंद्र में जमा कर दें। इसके बाद आपको नया एलपीजी कनेक्शन आसानी से मिल जाएगा।
केंद्र सरकार ऐसी ही तमाम योजनाओं को लाती रहती है, ताकि समाज का मध्यम और पिछड़ा वर्ग भी अपने आपको असहाय न समझें। और अपनी तरफ से देश को मजबूत बनाने में अहम योगदान देता रहें। ऐसी ही और सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



