दिल्ली-NCR में खुले नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल, कर्नाटक में भी बैग लेकर जाते दिखे बच्चे

Summary :

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत आस-पास के इलाकों में आज नर्सरी से 8वीं तक की क्लास के बच्चे बैग टांगे स्कूल जाते नजर आए।

दिल्ली-एनसीआर में आज से नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के कम होते मामलों के तहत स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश जारी किए गए थे। इस दौरान स्कूल प्रसाशन को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना और करवाना अनिवार्य है। दिल्ली-एनसीआर के आलावा कर्नाटक में भी 10वीं तक की कक्षाओं के स्कूल आज से खुल गए हैं।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत आस-पास के इलाकों में आज नर्सरी से 8वीं तक की क्लास के बच्चे बैग टांगे स्कूल जाते नजर आए। वहीं कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहे विवाद के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लेकिन उडुपी जिले के एक स्कूल में आज से बच्चे पहुंच रहे हैं। 
स्कूल में इन नियमों का पालन अनिवार्य
देश में 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल को फिर से खोला गया है। दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक, हर क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग समय का फॉर्मूला होगा। स्कूल में रहने के दौरान बच्चों को अपना खाना, किताबें और अन्य स्टेशनरी का सामान एक-दूसरे से शेयर नहीं करना होगा।  
बच्चो का लंच ब्रेक को किसी ओपन एरिया में अलग-अलग समय पर रखा जाएगा। सीटिंग अरेंजमेंट इस तरह से किया जाए कि एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था हो। स्कूल के कॉमन एरिया की साफ-सफाई नियमित तौर पर होने अनिवार्य होगा। सभी स्कूलों के टॉयलेट में साबुन और पानी का इंतजाम होगा। स्कूल परिसर में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर और मास्क आदि की उपलब्धता।

Desk Team